एक बरतन में दही, नमक लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,अदरक -लहसुन पेस्ट,गरम मसाला पाउडर,कस्तूरी मेथी, तेल और फ़ूड कलर डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। बोनलेस चिकन को धोकर इस घोल में डालें और मिलाएं। टमाटर के बीज को निकाल दें। इस घोल में प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर भी डालकर मिलाएं। बाउल को ढककर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।