नीम एक ऐसा वृक्ष जिसमे ऑक्सीजन की मात्रा भरपूर होती है नीम को आमतौर पर “गांव की फार्मेसी” कहा जाता है। क्योकि इसमें बहुत स्वास्थ्य लाभ होते है नीम के पेड़ के लगभग हर हिस्से को कई बीमारियों में भी प्रयोग किया जाता है और इस की छाल का उपयोग एलर्जी , मलेरिया और त्वचा के रोगो के इलाज के लिए भी किया जाता है। और नीम के पत्तों का प्रयोग शरीर के कुष्ठ रोगो ,त्वचा , आँख ,पेट ,मधुमहे,ह्रदय और रक्त को साफ करने में भी नीम बहुत लाभकारी है इसलिए शरीर को इन बीमारियों से दूर करने के लिए नीम के पत्तों का नियम से सेवन करना चाहिए।