तंदूरी चिकन मोमो

Fast Food, Non-veg, Recipe By Sep 16, 2018 No Comments

तंदूरी चिकन मोमो
सामग्री
गूंदने के लिए
1 मैदा -1 कप
2 नमक – स्वादानुसार
3 पानी  – आवश्यकतानुसार
भरावन  के लिए
1 चिकन  ब्रेस्ट (एक इंच  के टुकडों में कटा )- 100 ग्राम
2 क्रीम – 2 चम्मच
3 तंदूरी  मसाला -1/2  चम्मच
4 गरम मसाला  पाउडर  – 1/2 चम्मच
5 जीरा पाउडर -1/2 चम्मच
6 लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच
7 चाट मसाला पाउडर  -1 चम्मच
8 नमक स्वादानुसार
9 नीबू  का रस  -1/2 चम्मच
10 तंदूरी सॉस के लिए
11 तंदूरी मसाला – 2 चम्मच
12 रेड  चिली गार्लिक  सॉस – 2 चम्मच
विधि
मैदा में नमक मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी की मदद से गूंद कर दो घंटे  के लिए  ढककर  छोड़  दें। एक बरतन में चिकन के टुकड़े , क्रीम  तंदूरी  मसाला , जीरा पाउडर , लाल मिर्च  पाउडर , चाट मसाला , नमक और नीबू का रस डालकर मिलाएं।  १५ मिनट के लिए छोड़ दें। पैन गर्म करे  और उसमे मसलों सहित  चिकन के टुकड़ों को  डालें।  मध्यम  आंच पर चिकन को पकाएं और गैस  बंद क्र दें  तैयार  चिकन को बरतन में निकालें और ठंडा  होने दें।  मोमो स्टीमर या इडली स्टीमर में पानी गर्म करने के लिए रख दें गुंडे हुए मैदे से छोटी-छोटी  लोई काटें और उसे बेल ले।  उसमे एक – एक चम्मच तैयार भरावन डालें और मोमो को मनचाहा आकार दें। भरे हुए मोमो को गीले सूती कपड़े से ढक दें ताकि मोमो सूखे नहीं।  मोमो स्टीमर  पर हल्का – सा तेल लगाएं और उसमें मोमो को रखकर दस से 15 मिनट तक पकाएं। अब एक बड़े  बरतन में तंदूरी मसाला और रेड  चिली गार्लिक सॉस  डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।  इसमें  तैयार चिकन मोमो डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।  गर्मागर्म  सर्व करें।

कुकिंग टाइम 50 मिनट

Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *