अमरुद की खटटी-मीठी सब्जी बनाने की विधि

Food, Fruits, Recipe, Vegetables By Jan 06, 2019 No Comments

अमरुद की खटटीमीठी सब्जी बनाने की विधि (Amrood ki khatti meethi sabzi)
सामग्री
कच्चा अमरुद – 1/2  किलो
टमाटर प्यूरी – 1 कप
हरी मिर्च – 2
फेंटी हुई दही – 1/2  कप
दरदरा सौंफ – 1 चम्मच
जीरा – 1/2  चम्मच
मेथी दाना – 1/5 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4  चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4  चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट – 1/4 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
दरदरा लौंग – 4
दालचीनी पाउडर – 1/2  चम्मच
दरदरी बड़ी इलायची – 2
किशमिश – 10
काजू (kaju ke pakode) – 10
चीनी – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सेंधा नमक चुटकी भर
बारीक कटी धनिया पत्ती – 1 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
विधि:- अमरुद को धोकर मध्यम आकार के टुकड़े काट लें। पैन तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो पैन में हींग, सौंफ, मेथी दाना, काजू, किशमिश, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर चार से पांच मिनट तक पकाएं।  अब पैन में टमाटर प्यूरी डालें और फिर उसमें बड़ी इलायची,दालचीनी पाउडर, लौंग और दही मिलाकर चलाएं। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब उसमें कटा हुआ अमरुद, नमक, सेंधा नमक, चीनी और गर्म मसाला पाउडर डालकर मिलाएं।  जरूरत महसूस हो तो थोड़ा-सा पानी भी डालें। पैन को ढक कर  अमरुद पकाएं। जब अमरुद अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद क्र दें।  धनिया पत्ती से गार्निश सर्व करें।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *