लेमन पेपर फिश बनाने की विधि

Non-veg, Recipe By Jan 03, 2019 No Comments

लेमन पेपर फिश
सामग्री
पतले स्लाइस में कटी रोहू मछली – 1/2 किलो
करी पत्ता – 10
सरसों – 1 चम्मच
बारीक कटा लहसुन – 4 कलियां
सौंफ – 1 चम्मच
साबुत काली मिर्च – 2 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
नीबू का रस – 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार
विधि:- काली मिर्च को दरदरा पीस लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें। जब सरसों चटकने लगे तो कड़ाही में करी पत्ता और सौंफ डालकर कुछ सेकेंड भूनें। अब लहसुन और कटी हुई मिर्च डालें और लहसुन के मुलायम होने तक पकाएं। मछली के टुकड़ों को अब कड़ाही में डालें। हल्दी, नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़ककर मिलाएं। मध्यम आंच पर मछली को अच्छी तरह से पकाएं। जब मछली पक जाए तो गैस बंद करें। नीबू का रस मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें।

Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *