शलजम खाने के (Benefits of eating turnips)

Benefits, Health By Dec 22, 2018 No Comments

शलजम खाने के फायदे (Benefits of eating turnips):-आज हम आपको शलजम खाने के कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताने जा रहे है। शलजम जो बहुत ही कम कैलोरी वाली सब्जी है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट, मिनरल और फाइबर अधिक मात्रा में होता है।   इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत ही शक्तिशाली  घुलनशील  एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन  करने से हमारे शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ती है। और हमारे शरीर को हानिकारक बीमारियों से बचाता है। जैसे:- फ्री रेडिकल्‍स, कैंसर और सूजन से शरीर की रक्षा करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा  है। जो हमारे शरीर के लिए आवश्‍यक और पौस्टिक आहार है। शलजम की सब्जी किसी भी तरह की बीमारी में बिना डर के सेवन की जा सकती है।
दस्त में लाभदायक:- यदि किसी व्यक्ति को आये दिन दस्त  की समस्या रहती है। तो उन्हें कच्ची शलजम खानी चाहिए। इसे खाने से दस्त में आराम होगा।
पोषक तत्वों से भरपूर :- शलजम एक ऐसी सब्जी है जिसे आप कच्चा और  सब्जी बनाकर भी खा सकते है। शलजम बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसके मुकाबले इसकी जड़ों में भी कई गुना अधिक मिनरल और विटामिन A, विटामिन C, कैरोटीनॉयड और ल्‍यूटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसके पत्ते भी लाभ दायक है।
एड़ी फटने में:- सर्दीयो के मौसम में एड़ी फटने फटने की समस्या बहुत होती है। इसके लिए शलजम को उबालकर इसके पानी से फटी एड़ियों को अच्छी  तरह धोकर उसके बाद उन पर शलगम रगड़े। इसका इस्तेमाल रात को सोते समय करे। इसे आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जायगी।
दमा और खासी में:- शलजम को उबालकर उसके पानी में थोड़ी चीनी मिलाकर पिने से आपकी खासी,दमा, आदि समस्या ठीक हो जाएगी।
कैंसर की बीमारी में:- शलजम के सेवन से हमे कैंसर जैसी बीमारी नहीं होती क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स के उच्‍च स्‍तर के कारण यह कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है इसलिए आप इस बीमारी से बचने के लिए आवे आहार में इस सब्जी का समावेश करें।
मधुमेह में फायदेमंद:- शलजम खाने से हमारी सुगर लेवल सही रहता है। और हमे सुगर की समस्या नहीं होती। और सुगर के समस्या वाले रोगी को प्रतिदिन एक टाइम शलजम की सब्जी का सेवन करना आवश्य है।
हृदय स्वस्थ रखने के लिए:- शलजम हमे ह्रदय से होने वाली समस्याओं से बचाता है। क्योंकि इसमें  मौजूद विटामिन ‘ए’ के कारण यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अधिक होते है। जो हमे हार्ट अटैक, हार्ट स्‍ट्रोक और अन्‍य हृदय रोगों से हमारा बचाव करते है।
हड्डियों को मजबूत करने में:- शलजम खाने से हमारे शरीर की हड्डिया मजबूत और विकास जल्दी होता है। क्योकि इसमें कैल्शियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
फेफड़ों को स्वस्थ रखने में:- शलजम खाने और इसके जूस को पिने से हमारे फेफड़े स्वस्थ रहते है। क्योंकि इसमें विटामिन ‘ए’ की अधिक होता है। सिगरेट के धुएं में पाया जाने वाला कार्सिनोजेन्‍स हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुँचता है। जिसके परिणामस्वरूप फेफड़ों की सूजन, एम्फीसेमा (वातस्फीति) और आदि फेफड़ों की समस्याएं हो सकती है।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *