बेसन का ढोकला बनाने की विधि

Food, Recipe, Vegetables By Nov 02, 2018 No Comments

बेसन का ढोकला बनाने की विधि
आपको यह  तो पता ही होगा की ढोकला गुजरात की मशहूर डिस है जो खाने में बहुत ही लजीज और बनाने में भी बहुत आसान है। और अगर आपको तली भुनी चीजों का परहेज है तो आप ढोकला  बना कर खा सकते है क्योकि इसे बनाने में तेल का प्रयोग न के बराबर ही किया जाता है। इसे आप और हम भी बना सकते है तो आइये जानते है की कैसे बनता है ढोकला।
सामग्री
बेसन – 200  ग्राम
हल्दी – 1/6  चम्मच
नमक – स्वादानुसार
1 नीबू का रस
खाने वाला सोडा  – 1 चम्मच
तड़का लगाने की सामग्री
तेल – 1 चम्मच
राइ – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 2/3 (लम्बी कटी हुई)
आघा  नीबू का रस
नमक – 1/4 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
करी पत्ता  – 5/6  पत्ती
विधि :- सबसे पहले बेसन में हल्दी,नमक और नीबू का रस मिलाये और इसमें थोड़ा पानी डाल कर अच्छे मिलाएं।  घोल को इतने अच्छे से मिलाएं की उसमे गुठलिया न रह  जाए। और बेसन को आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।  जिससे बेसन फूल जाए। और आप जिस भी बरतन में ढोकला बनाना चाहते है उसमे 2 गिलास पानी डालकर गरम होने के लिए रख दे। फिर एक ऐसा  गहरा  बरतन ले। जिस बरतन में आप ढोकला बना रहे है उसमे सही से आसके  और उसमे अंदर की तरफ हल्का सा  तेल लगा दे। अब इसमें खाने वाला सोडा डालकर अच्छे मिक्स कर लें। बेसन फूलने के बाद इसे तेल लगे हुए बरतन में डाल दें। अब इस बरतन को उस बरतन में रखे जिसमे आप ढोकला बना रहे है और ढक दे।  25 मिनट तक इसे पकने दें। उसके बाद चाकू डालकर चेक कर ले यह पक गया की नहीं और पक गया होगा तो ढोकला चाकू में चिपकेगा नहीं फिर तैयार ढोकले को बरतन से निकलकर ठंडा होने के लिए रख दें।
तड़का लगाने की सभी सामग्री तैयार कर लें। एक पैन में तेल  गर्म करे और उसमे राइ और करी  पत्ता डाले जब राइ तड़कने लगे तो 1 कप पानी डालकर चीनी,नीबू का रस, कटी हुई हरी मिर्च नमक मिला दें। और जब पानी उबल जाये तो  गैस बंद कर दे। अब ढोकला ठंडा हो गया होगा एक प्लेट में निकलकर और चाकू से चौकोर काटकर अब इसके ऊपर से तैयार तड़के का  पानी अच्छे से ढोकले के ऊपर डाले जिससे की यह अच्छे से सोख  लें। आपका ढोकला बनकर तैयार है।  और सर्व करें।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *