छुआरे खाने के फायदे

Benefits, Dry Foods, Health By Dec 12, 2018 No Comments

छुआरे खाने के फायदे (Benefits of Museum):-आपको यह तो पता ही होगा की किशमिश अंगूर को सूखा कर बनती है।  वसे ही खजूर को सूखा कर छुहारा बनता है। सर्दी के मौसम में छुहारे के सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। क्योकि खजूर और छुहारे दोनों की तासीर गर्म होती है। इसे अंग्रेजी भाषा में  Date भी कहते है। हम आपको बता दें की  जिस प्रकार हर किसी चीज के कुछ ना कुछ फायदे होते है उसी प्रकार नुकसान भी होते है।  जिन्हे हमे अनदेखा नहीं करना चाहिए। जिससे हमे कुछ खतरनाक बीमारियों का सामना भी करना पड  सकता है।
स्वास रोगो में:-  छुहारे खाने से हमारे फेफड़े और छाती को ताकत मिलती है जिससे हमे स्वास की समस्या नहीं होती है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से स्वास की समस्या है तो वह रोज दो छुहारो का सेवन करे उन्हें इस समस्या से आराम होगा।
वजन बढ़ाने में:- छुहारे को दूध में डालकर पिने से हमारा शरीर मजबूत होता है और यह हमारा वजन बढ़ाने में भी फायदा करता है। जिस किसी व्यक्ति को अपने कम वजन की समस्या हो वह इसका सेवन जरूर करे उनका वजन बढ़ने लगेगा।
आँख के लिए फायदेमंद:- छुहारे खाने से हमारी आँखो की रोशनी और आँखो के पास काले निशान भी दूर होता है। छुहारे का इस्तेमाल हम शरीर पर किसी भी जगह हुए घाव पर इसका लेप बनाकर लगा सकते है। घाव जल्दी ठीक होगा। इसके इलावा जिन लोगो को रात में कम दिखाई देता है वो व्यक्ति अगर रोज छुहारे का सेवन करे तो उन्हें रात में न दिखने की समस्या कम हो जाती है।
हड्डियों को मजबूत करने में:- छुहारे खाने से हमारी हड्डिया मजबूत होती है क्योंकि छुहारे में कैल्सियम अधिक मात्रा में होता है जो  हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।
बवासीर की समस्या में:- रोजाना 3-4  छुहारे खाने से बवासीर और कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। जिन व्यक्तियों को बवासीर की समस्या है वो रोजा 2-3 छुहारे खाकर उसके बाद १ गिलास गरम पानी पिने से इस समस्या से फायदा होगा।
एनर्जी बढ़ाने में:- जो व्यक्ति एक्सरसाइज या रनिंग करते है उन्हें छुहारे खाने चाहिए। क्योकि छुहारे खाने से हमारे शरीर की एनर्जी बढ़ाता है। क्योंकि इसमें नेचुरल सुगर होता है।
सर्दी और जुखाम में फायदेमंद: छुहारे खाने से हमे सर्दी और जुखाम नहीं होता क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसकी तासीर गरम होने के कारण यह सर्दियों में ही खाया जाता है। आप दिन में 4-5 छुहारे दूध में डालकर ले सकते हैं।
एलर्जी रिएक्शन से बचने में:- छुहारे खाने से हमे एलर्जी और इन्फ़ेक्सन से बचाने मदद करता है। जब मौसम में बदलाव होता है। तब एलर्जी और इन्फ़ेक्सन की समस्या हमे ज्यादा होती है। क्योकि इसमें ऑर्गेनिक सल्फर पाया जाता है। जो हमे एलर्जी की समस्या से बचाता है।
छुहारे खाने के नुकसान
छुहारे में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जो हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल बड़ा देता है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है।
यदि आप अपने वजन से प्रेसन है और आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आप छुहारे का सेवन न करे क्योकि यह वजन बढ़ाता है।
छुहारे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है यदि आप इसका अधिक मात्रा में इसका सेवन करते है तो यह आपके पेट में दर्द की समस्या कर सकता है।
जिन व्यक्तियों को इससे एलर्जी होती है वह इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न  करे क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से आपको कुछ गंभीर बीमारी भी हो सकती है। और समय रहते डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *