टमाटर का उपयोग सब्जी के रूप में बहुत अधिक किया जाता है, लेकिन अपने पौष्टिक गुणों के कारण अब टमाटरों की गणना फलों में की जाने लगी है। क्योकि विशेषज्ञों के अनुसार टमाटर में सेब और संतरे से भी अधिक पौष्टिक गुणकारी तत्त्व होते हैं इसलिए रोज दिन में दो बार टमाटर के जूस पीने से लाभ मिलता है। इससे हमारे शरीर में बहुत से पौष्टिक तत्व की पूर्ति हो जाती है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से या टमाटर का जूस (सूप) पिने से अधिक लाभ होता है, सूप बनाने के लिए इसे उबाला जाता है जससे इसके कुछ पौष्टिक विटामिन खत्म हो जाते है।