कच्चा पालक खाने के फायदे

Food, Health, Vegetables By Aug 05, 2018 No Comments

The raw spinach is rich in amino acids, vitamins A, C, E, K, Iron, iodine, magnesium and potassium. कच्चा पालक एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के, आयरन, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से समृद्ध होता है।

पालक में पाए जाने वाले खनिजों की क्षारीयता शरीर में पीएच की मात्रा को  नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी प्रदान करता है। पालक का रस, कच्चा पालक का सेवन करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं| जब पालक को पकाया जाता है तब उसमें एसिड की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। हालांकि कच्चा पालक आपके आहार के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है।

कच्चा पालक (kachcha palak khane ke fayede) खाने के फायदे

 एंटी-कैंसर : 

पालक फ्लेवोनोइड से समृद्ध होता है। यह एंटी कैंसर गुणों के साथ फिओनैट्रिएन्ट भी होता है। पालक पेट और त्वचा के कैंसर की कोशिकाओं में कोशिका विभाजन की प्रक्रिया को धीमा करनें में लाभदायक  पाया गया है। इसके अलावा पालक आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ सुरक्षा देने  में भी प्रभावी होता है।

 वजन घटाना :

पालक वजन कम करने में बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इसमें कैलोरीज और फैट नहीं पाया जाता है। यह बहुत पौष्टिक होता है और इसमें फैट घुलनशील आहार फाइबर का अच्छा गुणवत्ता होता है। पाचन में यह फाइबर कब्ज को रोकता है, निम्न रक्त शर्करा बनाये रखता है और ओवर ईटिंग से भी रोकता है।

 हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर :

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की बीमारी ह्रदय रोग के लिए जिम्मेदार होती है। हाइपरटेंशन को कम करने के लिए कच्चे पालक का सेवन करना बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि इसके कुछ गुण तनाव और चिंता को कम करने में सहायता करता है। विटामिन सी भी हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता

 आँखों की रौशनी :

पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्थिसैथिन होते हैं, जो आँखों से सबंधित समस्याओं से रक्षा करते हैं। पालक में विटामिन ए होता है। यह स्वस्थ मेम्ब्रेन को बनाए रखने के लिए और सामान्य दृष्टि के लिए भी जरूरी होता है।

 धूप से सुरक्षा :

पालक में विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया  जाता  है। यह आपकी त्वचा को हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

 हार्ट-अटैक की रोकथाम :

दिल का दौरा आर्टरी की कड़ी के कारण होता है। पालक लुटेइन सामग्री से समृद्ध होता है, जो धमनियों की दीवारों की मोटाई को रोकता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

 बालों को मजबूती :

पालक एक सुपर फुड है जिसमें विटामिन बी, सी, ई, पोटेशियम, कैल्शियम और फैटी एसिड्स होते हैं। ये सभी तत्व स्वस्थ बालों को लम्बे व घने  के लिए आवश्यक होते हैं। आयरन रक्त कोशिकाओं को बालों के रोम तक ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है, जो स्वस्थ बालों के विकास और मजबूत जड़ों के लिए जरूरी है। और जिससे सिर रुसी या डैंड्रफ को दूर भी करता है।

 विटामिन के का स्त्रोत :

पालक में विटामिन K  पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पालक डेरी उत्पादों के मुकाबले एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह कैल्शियम की उचित मात्रा प्रदान करता है। यह शाकाहारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोटीन आहार है।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *