एलोवेरा के फायदे

Benefits, Health, Weight Control By Dec 08, 2018 No Comments

एलोवेरा के फायदे (aloe vera benefits)  :- आज हम आपको एलोवेरा के बारे में बताने जा रहे है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो कहि पर भी उग सकता है। जिसका उपयोग हम प्राचीन काल से करते आ रहें है। इसके सेवन और लगाने से हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों में फायदा करता है। यह दिखने में हरा और इसके किनारो पर कांटेदार आकृति  होती है यह संजीवनी के नाम से भी जाना जाता है। और यह कई नाम से भी जाना जाता है। जैसे-ग्वारपाठा, धृतकुमारी। बहुत से फायदों की वजह से इसे चमत्कारी पौधा भी कहते है। इसकी अलग अलग प्रजातिया पाई जाती है इस पौधे में रस सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। क्योकि इसमें विटामिन, अमीनो एसिड,और खनिज पाए जाते है। और इसमें अन्य पोस्टिक तत्व भी इसमें पाए जाते है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण होता है
एडॉप्टोजेन:– आज की इस भागदौड़  भरी जिंदगी में हमारे खान पान का असर सीधे हमारी सेहत पर होता है एलोवेरा के इस्तेमाल से हमरे शरीर को रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। और हमारे शरीर को वातावरण के होने वाले बदलावों के प्रभाव को तेजी से शरीर में ढालता है। इसमें पाए जाना वाला पॉलिसैचेराइड्स,वायरस से लड़कर हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है और एलोवेरा का जूस हमारे शरीर को रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है
पाचन क्रिया में:- यदि किसी व्यक्ति को पेट से सबंधी कोई बीमारी हो तो एलोवेरा के सेवन से वह  बीमारी ठीक हो सकती है। रोज एलोवेरा के रस में नीबू और शहद मिलाकर सेवन करें। यह हमारे पेट की समस्या को दूर करेगा और साथ में पाचन शक्ति को बढ़ाएगा।
कब्ज़ में फायदेमंद:- आजकल यह बीमारी हर दूसरे व्यक्ति को देखने को मिलती है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो जाती है। इस बीमारी के लिए रोज सुबह एलोवेरा के रस का सेवन करे आपको इस बीमारी से राहत मिलेगी और आपका पेट भी सही से साफ होगा। और आप पेट से होने वाली समस्या से दूर रहेंगे। ज्यादतर यह बिनारी छोटे बच्चों में देखने को मिलती है इस लिए छोटे बच्चों की नाभि के (aloe vera gel drink) चारों ओर एलोवेरा और हींग लगाने से बच्चों को कब्ज से आराम मिलेगा
इम्यूनटी बढ़ाने में:- एलोवेरा हमारे शरीर की इम्यूनटी बढ़ाता है और हमे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है इसमें प्रतिरिधक तत्व  मौजूद होते है जिससे हमारे शरीर में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है।
ह्रदय रोग एवम मोटापे की समस्या :- आजकल इस बभाग दौड़ भरी जिंदगी में हमे अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दें पाते जिस कारण हम मोटापे का सीकर हो जाते है। इसी कारण हमे ह्रदय से संबधित बीमारी हो जाती है। क्योकि मोटापे से शरीर में तेजी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। और हमारी रक्तवाहिनियों में वसा का जमाव होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। एलोवेरा का जूस पीने से हमे अन्दर से भरपूर तन्दुरूस्ती तथा ताजगी का अहसास होता है एलोवेरा के सेवन से वजन कम और ह्रदय रोगों से आराम होता है।
वजन कम करने में (vajan kam karane ke nuskhe) :- एलोवेरा हमारे शरीर का वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है अगर आप अपने वजन से प्रेसन है तो रोज इसका सेवन करे यह आपक वजन कम होगा है।
मुंह की सफाई:- एलोवेरा खाने से हमारे मुंह में पड़ रहे छाले और जलन जैसी समस्या से आराम होता है।
जख्म और घाव में:- हमारे शरीर में किसी भी जगह फोड़े फुन्सी या घाव होने पर हमे एलोवेरा के गुदे को क्रीम की तरह लगाना चाहिए। इसके पत्तों में हल्की सी पीसी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को जख्म या फोड़ो पर लगाकर पट्टी बांध दें। जिससे वह जल्दी ठीक हो जाएगा।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में:- जब हमारे शरीर का वनज बढ़ता है तो हमारा शरीर में कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हमे एलोवेरा का सेवन करना चाहिए।
शुगर कम करने में:- शुगर की बीमारी एक ऐसी बीमारी है जो 45 साल के बाद हर एक व्यक्ति को अपना सीकर बना लेती है। शुगर की बीमारी से बचने के लिया है एलोवेरा और करेले,आंवले के रस का प्रयोग करें। रोज सुबह एक गिलास इस तीनो पोस्टिक तत्वों का रस पिने से आपकी सुगर की बीमारी दूर होगी।
बालों की समस्या में:-  आजकल बालो  की समस्या हर एक दूसरे व्यक्तियों में बढ़ती जा रही है। जैसे- बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना बालों का रूखापन आदि। एलोवेरा का महीने में दो बार प्रयोग से ये सभी समस्या दूर हो जाती है।

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *