अंडे खाने के फायदे व नुकसान

Benefits, Food, Health, Non-veg By Aug 05, 2018 No Comments

अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। लेकिन ज्यादा अंडा खाना भी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए अपने नाश्ते में अंडे को शामिल करने से पहले इनके फायदे व नुकसान के बारे में जान लिजिए।

अंडे (egg) खाने के फायदे (ande khane ke fayde in hindi)

  • अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे  कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना  बढ़ता है।
  • अंडे में विटामिन A   पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  • अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है। विटामिन बी 12   दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और सोचने समझने की  शक्ति बढ़ाता है।
  • अंडे  की जर्दी में विटामिन डी  होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और  साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है।
  • जो लोग वजन बड़ने के डर से अंडे नहीं कहते है वो लोग अंडे की सफ़ेद जर्दी खाये इसमें फैट नहीं होता है।

 

अंडे खाने के नुकसान

  • अंडा खाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह ठीक तरह से पकाया गया हो, क्योंकि  अधपक्के अंडे से साल्मोनेला का खतरा रहता है जिससे फूड प्वांजनिंग हो सकती है। अंडे को ठीक से नहीं पकाने पर इससे सूजन, उल्टी व पेट की अन्य समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़  व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसान दायक होता  है।
  • बहुत अधिक अंडे खाना से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द, मोटापे की समस्या हो सकती है।

 

Share This
Author

No Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *